fourthline world desk:  नए साल के दिन 1 जनवरी दुनिया की जनसंख्या 8.09 अरब हो जाएगी। साल 2024 में दुनिया की आबादी में 7.1 करोड़ की वृद्धि देखी गई है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनु weमान में ये आंकड़े दिए गए हैं। ब्यूरो ने कहा, 1 जनवरी 2025 को अनुमानित विश्व जनसंख्या 8,092,034,511 है। यह 2024 के नए साल के दिन से 71,178,087 अधिक है। साल 2024 में 141 करोड़ की जनसंख्या के साथ भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश था।

World population: ब्यूरो के अनुसार, साल 2025 के जनवरी महीने के दौरान दुनिया भर में हर सेकंड लगभग 4.2 बच्चों का जन्म होगा जबकि 2 लोगों की मौत होगी। साल 2024 में जनसंख्या की वृद्धि 2023 की तुलना में कम थी। 2023 में दुनिया भर में कुल आबादी में 7.5 करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी। World pulation: अमेरिका में हर 9 सेकंड पर एक जन्म अमेरिकी जनगणना ब्यरो के आंकड़ों के अनुसार, अगले महीने अमेरिका में हर 9 सेकंड में एक जन्म और हर 9.4 सेकंड में एक मौत का अनुमान है। इस बीच देश की आबादी में हर 23.2 सकेंड में एक प्रवासी के जुड़ने का अनुमान लगाया गया है।

World population: भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश जुलाई 2024 तक भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 1,409,128,298 है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन है, जिसकी जनसंख्या 1,407,929,929 है। अमेरिका दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है इसकी जनसंख्या नए साल के दिन 341,145,670 (लगभग 34.1 करोड़) होने का अनुमान है। साल 2024 में अमेरिकी आबादी में 26,40,171 लोग बढ़े हैं।

 

Previous articleNational health mission: छत्तीसगढ़ में संविदा पर 42 डाक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
Next articleRice millars association: राइस मिलरों ने प्रोत्साहन राशि के भुगतान के निर्णय को बताया संजीवनी, विष्णुदेव सरकार का जताया आभार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here