सूरजपुर। Winning strategy: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला अटल कुंज में आयोजित की गई, जिसमें जीत की रणनीति पर चर्चा हुई।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने की।
Winning strategy: अवसर पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, नगर पालिका चुनाव प्रभारी अंबिकेश केसरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह,सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Winning strategy: कार्यशाला में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। पार्टी ने चुनावी अभियान को धार देने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है और वरिष्ठ नेताओं को जनपद पंचायत व जिला पंचायत की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से अब विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का समय आ गया है। जब पंचायत और निकायों में भाजपा के प्रतिनिधि होंगे, तभी सही मायने में जनता के हितों का संरक्षण संभव होगा।
Winning strategy: नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। अब पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलानी है। विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। अब समय आ गया है कि पंचायत और निकाय चुनाव में भी एकजुट होकर पार्टी को जीत दिलाई जाए।
Winning strategy: भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि इस बार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ताओं और नेताओं के अनुभव तथा रणनीतिक फैसलों से भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। नगर पालिका चुनाव प्रभारी अंबिकेश केसरी ने कहा पिछले निकाय चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले थे, लेकिन इस बार पार्टी की मजबूत टीम और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत निश्चित है। जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मंडल स्तर पर समन्वय समितियों का गठन कर उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति को धार दी जाएगी। योग्य और जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची जिला व संभागीय चयन समिति को भेजी जाएगी। कार्यशाला का संचालन और आभार प्रदर्शन जिला मंत्री अशोक सिंह ने किया।