Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG politics: नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर कांग्रेस में कोहराम, भूपेश ने जताया एतराज
छत्तीसगढ़

CG politics: नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर कांग्रेस में कोहराम, भूपेश ने जताया एतराज

Avatar photo
By fourthline.in
February 5, 2025 1 Min Read
0

रायपुर। CG Politics: नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत के उस बयान पर कांग्रेस में विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अगुवाई में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खुले तौर पर ऐतराज किया है, और कहा कि पार्टी में इस तरह की घोषणा करने का किसी को अधिकार नहीं है। महंत के बयान से पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने भी पल्ला झाड़ लिया है। सिंहदेव ने इसे महंत की निजी राय बताया है।

CG Politics: नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे डॉ. चरणदास महंत ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेगी। महंत के बयान पर कांग्रेस में विवाद छिड़ गया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज कवर्धा में पार्टी के जनघोषणा पत्र जारी होने के बाद महंत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

CG Politics: उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि महंतजी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। दिल्ली आते-जाते रहते हैं। उनकी खरगे जी या फिर केसी वेणुगोपाल से बात हुई होगी, उन्होंने ही प्रदेश में इस तरह की घोषणा करने के लिए उन्हें अधिकृत किया होगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पार्टी में इस तरह की घोषणा करने का अधिकार किसी को नहीं है।

Tags:

#chhattisgarh #cg news #politics #congress #leader of opposition #dr. charndas Mahant #ts singhdev #bhupesh baghel
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Municipal elections: कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

Next

Water crisis in the village: पत्थर खदान से गांव में जल संकट, पंचायत चुनाव में किसी ने नहीं भरा नामांकन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme