रायपुर। CG Cadre to IAS: छत्तीसगढ़ को एक और IAS अधिकारी मिल गया है। मणिपुर कैडर के IAS अभिजीत बबन पठारे ने छत्तीसगढ़ कैडर की IPS अधिकारी मानसी नानाभाऊ साकोरे से शादी के चलते अपना कैडर बदलने की अनुमति मांगी थी, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव संजय चौरसिया ने आदेश जारी कर दिया है।
CG Cadre to IAS: IAS अभिजीत पठारे और IPS मानसी साकोरे की शादी होने वाली है, जिसके चलते उन्होंने अपने कैडर परिवर्तन का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा नियम, 1954 के तहत मणिपुर और छत्तीसगढ़ सरकारों की सहमति से यह बदलाव किया है। अब IAS पठारे का कैडर मणिपुर से बदलकर छत्तीसगढ़ कर दिया गया है।
IAS अभिजीत बबन पठारे कौन हैं?
2022 बैच के IAS अधिकारी हैं।
मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं।
पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है।
पढ़ाई के बाद कुछ समय नौकरी की, फिर UPSC की तैयारी शुरू की।
2021 में UPSC परीक्षा पास की और 333वीं रैंक हासिल की, जिसके बाद उन्हें मणिपुर कैडर मिला।
IPS मानसी नानाभाऊ साकोरे कौन हैं?
छत्तीसगढ़ कैडर की 2023 बैच की IPS अधिकारी हैं।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर तालुका के केंदूर गांव की रहने वाली हैं।
UPSC 2022 में 531वीं रैंक हासिल कर IPS बनीं और छत्तीसगढ़ कैडर मिला।
शिरूर तालुका की पहली महिला IPS अधिकारी हैं।