Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG NAN scam: नान घोटाला मामले में पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
छत्तीसगढ़

CG NAN scam: नान घोटाला मामले में पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Avatar photo
By fourthline.in
February 13, 2025 1 Min Read
0

बिलासपुर । CG NAN scam:  छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को नान घोटाले में हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की सिंगल बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी। इस मामले में 10 दिसंबर को हुई अंतिम सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।


CG NAN scam:   इससे पहले, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू)-एसीबी की विशेष कोर्ट ने भी सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए इसे अत्यंत गंभीर मामला करार दिया था। इसके बाद, वर्मा ने इस कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुरी के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।


CG NAN scam:  ईओडब्ल्यू ने नान घोटाले में डॉ. आलोक शुक्ला, अनिल टुटेजा, सतीश चंद्र वर्मा और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। एफआईआर के अनुसार, डॉ. आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने सतीश चंद्र वर्मा से पद का दुरुपयोग करते हुए लाभ लिया और उन्हें गलत तरीके से लोक कर्तव्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद, तीनों ने मिलकर ईओडब्ल्यू के अधिकारियों से प्रक्रियात्मक दस्तावेजों और विभागीय जानकारी में बदलाव करवा कर नागरिक आपूर्ति निगम के खिलाफ 2015 में दर्ज एक मामले में अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिश की थी, ताकि वे हाई कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत को सही ठहरा सकें।

Tags:

#Chhattisgarh #CG hindi news #Chhattisgarh high court # nan scam #satishchandra verma # anil tuteja #alok shukla
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Daylight robbery: दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती मामले में एक महिला सहित 10 गिरफ्तार,  59.50 लाख नकद व सोने के आभूषण बरामद

Next

President’s rule in Manipur:  मणिपुर में राष्ट्रपति शासन, भाजपा नहीं कर पाई पूर्णकालिक मुख्यमंत्री का चयन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme