अम्बिकापुर। Ambulance set on fire:   जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खड़ी एंबुलेंस 108  में बीती रात आसामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Ambulance set on fire:  स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना लखनपुर पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि एंबुलेंस को बचाने की कोई गुंजाइश नहीं बची। बताया जा रहा है कि यह एंबुलेंस पिछले एक साल से अधिक समय से कंडम हालत में स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खड़ी थी।

Ambulance set on fire:  स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा अक्सर देखा जाता है, जिसके चलते इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। आगजनी की इस घटना से आसपास के रहवासी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लखनपुर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

Previous articleYouth murdered in village: गांव में युवक की गला रेत कर हत्या, कुएं में फेंकी लाश
Next articlePanchayat elections: छत्तीसगढ़ में थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने रचा इतिहास, आदर्श पंचायत के सपने के साथ बनी सरपंच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here