Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सूरजपुर/Surajpur Municipal: नगर सरकार की सियासत में नया मोड़, दो निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल,  मिला बहुमत
सूरजपुर

Surajpur Municipal: नगर सरकार की सियासत में नया मोड़, दो निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल,  मिला बहुमत

Avatar photo
By fourthline.in
February 22, 2025 2 Min Read
0

सूरजपुर। Surajpur Municipal:  यहां  की नगर सरकार की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। दो निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे नगर पालिका में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है। अब नगरपालिका में भाजपा को बहुमत मिल गया है।


Surajpur Municipal:  18 वार्डों वाली नगर पालिका के चुनाव में  भाजपा के 8, कांग्रेस के 6 और निर्दलीय 4 पार्षद जीते थे। इनमें वार्ड क्रमांक 17 से करमातो राजवाड़े और वार्ड क्रमांक 18 से ललन सोनवानी, जो निर्दलीय चुनाव जीतकर आए थे, भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे भाजपा के पार्षदों की संख्या 10 होने के साथ पार्टी  को पूर्ण बहुमत मिल  गया है। इस नए समीकरण से भाजपा को नगर पालिका में  उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का काबिज होना तय हो गया है। यह घटनाक्रम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि निर्दलीयों के समर्थन से जो समीकरण बनने की उम्मीद थी, वह अब पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में चला गया है।

विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष पर जताया भरोसा


Surajpur Municipal:   पार्षद ललन सोनवानी भाजपा से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़े थे, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन अब उन्होंने स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी और भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए फिर से भाजपा में वापसी कर ली है। करमातो राजवाड़े ने भी भाजपा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल हुए दोनों पार्षदों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।


उपाध्यक्ष पद पर  मंथन शुरू


Surajpur Municipal:  नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में गहन मंथन जारी है। इस पद के लिए तीन प्रमुख दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। इनमें मुकेश गर्ग, शैलेष अग्रवाल शैलू और प्रमोद तायल का नाम शामिल है। मुकेश पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। शैलेश अग्रवाल शैलू, जो वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल के पुत्र हैं और अपने सरल, सौम्य व मिलनसार स्वभाव के कारण बड़ी जीत दर्ज की है। प्रमोद तायल ने प्रतिष्ठित सीट से जीत हासिल की है और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। अब पार्टी संगठन जो नाम उपाध्यक्ष पद के लिए चुनेगा,उसका निर्वाचित होना तय है।

Tags:

#Chhattisgarh #CG hindi news #municipal elections #bjp counciller #surajpur district
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Panchayat elections: दूसरे चरण में भाजपा को मिली संजीवनी, जिला पंचायत की 4 में दो सीटों पर कब्जा ,एक कांग्रेस व एक स्वतंत्र प्रत्याशी के खाते में

Next

Municipal elections: नगर निगमों में सभापति चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme