Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG excise policy:  छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी शराब,  तस्करी से हो रहा नुकसान रोकने सरकार का फैसला
छत्तीसगढ़

CG excise policy:  छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी शराब,  तस्करी से हो रहा नुकसान रोकने सरकार का फैसला

Avatar photo
By fourthline.in
March 2, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। CG excise policy: कई राज्यों में शराब की कीमतें कम हैं इसलिए वहां की सस्ती शराब तस्करी के जरिए छत्तीसगढ़ आ रही है और सरकार को आबकारी राजस्व का बड़ा नुक़सान हो रहा है। अब सरकाधरीर ने शराब की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है ताकि तस्करी न हो और आबकारी राजस्व बढ़े।

CG excise policy:   राज्य कैबिनेट की बैठक में शराब पर लगने वाले आबकारी शुल्क में कटौती करने का के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। राज्य के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी 3 मार्च को बजट पेश करने वाले हैं। वे आबकारी शुल्क में कटौती का ऐलान कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि राज्य में शराब की खपत के अनुमान के अनुसार आबकारी राजस्व जितना मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि छत्तीसगढ़ में शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी के जरिए दूसरे राज्यों की सस्ती शराब आरसी है। सरकार इसे रोकना चाहती है। तस्करी के जरिए आ रही शराब की कीमत पर ही लोगों को शराब उपलब्ध होने लगे तो लोग बाहर की अवैध शराब क्यों खरीदेंगे ?


CG excise policy:   अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए सरकार आबकारी शुल्क में कटौती करने जा रही है जिससे छत्तीसगढ़ में शराब सस्ती और कीमतें दूसरे राज्यों में प्रचलित कीमतों के आसपास हो जाएंगी। इससे शराब की तस्करी रूक जाएगी और सरकार के खजाने में आबकारी राजस्व के रूप में अधिक धन आने लगेगा।सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए शराब  की बिक्री से 1250 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2023-2024 में यह 11000 करोड़ था, लेकिन यह हासिल नहीं हो सका।


CG excise policy:    राज्य केबिनेट की बैठक में माना गया कि छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें अन्य राज्यों से ज्यादा हैं इसलिए यहां अवैध रूप से बाहर की शराब बिक रही है । सरकार शराब की कीमतें अन्य राज्यों के बराबर लाकर शराब तस्करी पर लगाम लगाने का फैसला कर लिया है। इसका  सीधा लाभ शराब पीने वालों को होने वाला है। माना जा रहा है कि शराब 10 से 12 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है।

Tags:

#Chhattisgarh #CG news #Excise policy #Alcohol will be cheape #For Revenue groth #excise duty will be reduced
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Polution control: एक अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Next

CG budget: वित्त मंत्री ओपी चौधरी की कर्मचारियों को सौगात, डीए 53 प्रतिशत , पेट्रोल एक रूपए सस्ता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme