Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG budget: वित्त मंत्री ओपी चौधरी की कर्मचारियों को सौगात, डीए 53 प्रतिशत , पेट्रोल एक रूपए सस्ता
छत्तीसगढ़

CG budget: वित्त मंत्री ओपी चौधरी की कर्मचारियों को सौगात, डीए 53 प्रतिशत , पेट्रोल एक रूपए सस्ता

Avatar photo
By fourthline.in
March 3, 2025 4 Min Read
0

रायपुर।  CG budget:   वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। बजट में वित्त मंत्री ने शासकीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता डीए बढ़ाकर 53 प्रतिशत करने  की घोषणा की है। मार्च माह का वेतन जो अप्रैल में देय होगा वह बढ़े हुये महंगाई भत्ते के साथ दिया जाएगा।

 
CG budget:    इसके अलावा  वित्त मंत्री ने पेट्रोल के वैट में 1 रूपये की कमी की है। अब छत्तीसगढ़ में मिलने वाला पेट्रोल एक रूपय सस्ता मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से पेट्रोल पर वेट कटौती करते हुये पेट्रोल की कीमत 1 रूपय प्रति लीटर कम करने का निर्णय लिया गया है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अचल संपत्तिं की रजिस्ट्री के स्टांप शुल्क में 12 फीसदी की छूट दी गई है।

पटवारियों को संसाधन भत्ता
पटवारियों को संसाधन भत्ता मिलेगा। राजस्व में कई अहम फैसले। अब ऑनलाइन राजस्व मामले की सुनवाई होंगी। इसके लिए बजट प्रावधान किया गया है। पटवारियों की संसाधन मुहैया कराने की मांग पुरानी थी।

रायपुर -दुर्ग के बीच मेट्रो
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में रायपुर-दुर्ग के बीच मेट्रो चलाने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री ने रायपुर-दुर्ग के बीच मेट्रो निर्माण के लिए सर्वे का काम जल्द शुरू हो सके इसके लिए 5 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।

बजट में खास प्रावधान
1.14 नगर निगमों के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना , मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ का वित्तीय प्रावधन
2.14 नगर निगमों में विकास के लिए विशेष योजना मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना प्रारंभ की जाएगी
3.500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया
4.रायपुर में केनाल रोड का विस्तार होगा
5.एक्सप्रेस वे के दूसरे भाग का निर्माण किया जाएगा
6.सड़क निर्माण के बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि
7.सड़कों के लिए रोड प्लान 2030 तैयार मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू होगी
8.रिंग रोड योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
9.CM एक्सीलेंस अवार्ड देने का निर्णय
10.अवॉर्ड के लिए बजट में एक करोड़ का प्रावधान दंतेवाडा में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज
11.DMF फंड से मेडिकल कॉलेज का होगा निर्माण ई ऑफिस प्रणाली,डिजीटल गवर्नेंस के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान
12.सीएम सुशासन फेलोशिप शुरू करने का निर्णय
13. सीएम सुशासन फेलोशिप के लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान
14.20 विभागों में 216 सुधारों को लागू किया जाएगा सुगम ऐप से रजिस्ट्री को रोकने का प्रयास
15.सीएम सुशासन फेलोशिप योजना लागू की जाएगी
16.सीएम सुशासन फेलोशिप योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
17.डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ के लिए 59 करोड़ का प्रावधान
18.Y शेप के पुल के लिए 21 करोड़ का बजट
19.राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ वित्तीय प्रावधन
20.तीर्थ यात्रा के लिए 15 करोड़ का प्रावधान
21.राम लला दर्शन योजना 36 करोड़ ₹ का प्रावधान
22.फूड पार्कों की स्थापना के लिए 17 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया
23.नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 23 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया
24.उद्योग विभाग के बजट को पिछले साल से दोगुना किया गया
25.राजधानी के विकास के लिए NCR की तर्ज पर SCR का गठन (स्टेट कैपिटल रीजन)
26.स्टेट कैपिटल रीजन के लिए पांच हजार करोड़ का प्रावधान किया गया
27.जल जीवन मिशन के लिए 4500 करोड़ का प्रावधान
28.पंडरी से मोवा फ्लाई ओवर निर्माण का होगा निर्माण
29.न्यायालयों के कंप्यूटरीकरण के लिए 37 करोड़ की राशि का प्रावधान
30.नवाचारों को प्रोत्साहित करने 5 करोड़ का प्रावधान
31.मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना की शुरुआत की जाएगी
32.मोबाइल कनेक्टिविटी से सुदूर गांवों को जोड़ा जाएगा
33.दोपहिया वाहन वालों को भी पीएम आवास ग्रामीण योजना का लाभ मिलेगा
34.PM आवास ग्रामीण के लिए 8500 करोड़ का प्रावधान
35.आबकारी विभाग की निगरानी के लिए सेंट्रल कमांड सेंटर के लिए 3 करोड़ का प्रावधान
36.उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1420 करोड़ , पिछले साल से दुगुना का प्रावधान
37.चैंबर कार्यालय के लिए नवा रायपुर में जमीन दी जाएगी
38.नवा रायपुर में फार्मास्युटिकल पार्क के लिए 195 करोड़
39.युवाओं के रोजगार और कौशल विकास के लिए 26 करोड़
40.नवा रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना लिए 50 करोड़ का प्रावधान
41.पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे पॉलिसी लाई जाएगी इसके लिए 5 करोड़ का प्रावधान
42.भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज की जाएगी
43.12 नए नर्सिंग कॉलेज शुरू करने मंजूरी
44.नर्सिंग कॉलेज के लिए 34 करोड़ का प्रावधान
45.6 फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे 46.इसके लिए 6 करोड़ का प्रावधान
46.बस्तर सरगुजा प्राधिकरण के लिए 50 -50 करोड़ का प्रावधान
47.हाफ बिजली बिल के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान पंजीयन में लगने वाला 12 शेष समाप्त करने का फैसला
48.5 नए साइबर थाने खोले जाएंगे
49.अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए 110 करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी
50.बलरामपुर में प्रयास स्कूल के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
51.अंबिकापुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बजट में प्रावधान सरगुजा में स्टेडियम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत
52.बलरामपुर, राजनादगांव में प्रयास स्कूल खोले जायेंगे बस्तर ओलंपिक के लिए बजट में प्रावधान
53.बस्तर मढ़ई, बस्तर मैराथन के लिए बजट में प्रावधान
54.नियद नेल्लानार योजना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
55.मेकाहारा में IVF उपचार की सुविधा मिलेगी
56.चरण पादुका योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
57.खाद्य सुरक्षा के लिए 5326 करोड़ का प्रावधान
58.डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने 90 करोड़ का प्रावधान महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान
59.रेडी टू ईट का काम अब महिला स्व सहायता समूह को दिया जाएगा
60.8 लाख महिला सदस्य को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
61.नवा रायपुर के लिए 100 एकड़ में मेडी सिटी की योजना
62.ई बस संचालन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
63.कृषक उन्नत योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान
64.भूमिहीन हीन कृषक मज़दूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान
65.कृषि आपदा के लिए राज्यांश के लिए 600 करोड़ का प्रावधान
66.दलहन तिलहन फसलों की खरीदी के लिए 80 करोड़ का प्रावधान
67.कृषक समग्र विकास के लिए 150 करोड़ का प्रावधान
68.गन्ना कृषकों को बोनस के लिए 60 करोड़ का प्रावधान
69.पंचायतों के सड़कों को जोड़ने के लिए
70.नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 15000 आवास बनेंगे
71.जिला चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार 72.एडवांस लेबारिटी निर्माण के लिए 45 करोड़ का प्रावधान
73.इस बार का बजट “GATI” पर फोकस
G – गुड गवर्नेंस
A – एक्सीलरेटिंग इन्फ्रस्ट्रक्चर
T – टेक्नोलॉजी I – इन्ड्रस्ट्रियल ग्रोथ
74.स्कूल और कॉलेजों के खाली पदों में 20 हजार भर्तियां
75.आदिवासी साहित्य को बढ़ावा देने दो नए संग्रहालय शुरू किए जाएंगे
76.फूड प्रोसेसिंग पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान
77.माना कैंप में दिव्यांग विद्यालय बनाया जाएगा
78.महतारी वंदन योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपए का प्रावधान

Tags:

#Chhattisgarh # CG hindi news #CG budget #Finance minister OP choudhary #DA Incresed Petrol rupees 1 cheaper
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG excise policy:  छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी शराब,  तस्करी से हो रहा नुकसान रोकने सरकार का फैसला

Next

CG Budget: रायपुर प्रेस क्लब भवन का 1 करोड़ की लागत से होगा नवीनीकरण, पत्रकार सम्मान निधि हुई दोगुनी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme