रोहतास। HumanTrafficking :  बिहार के रोहतास जिले के नटवार बाजार स्थित एक रेड लाइट एरिया में गुरुवार को पुलिस ने 45 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। इनमें 41लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों के परिजनों से संपर्क में थे।


HumanTrafficking :   बाल कल्याण समिति के सदस्य गगन पांडे ने बताया कि सभी बच्चे गरीब परिवार से हैं।  कुछ लड़कियां 50 हजार तो कुछ 30-40 हजार रुपये में खरीदी गईं थीं। धीरे-धीरे ये सभी लड़कियां इस दलदल में फंसती चली गईं। सभी लड़कियां करीब 2 साल से इस दलदल में फंसी हुई थीं। इन लड़कियों से पहले तो ऑर्केस्ट्रा में डांस कराया जाता था। इसके बाद इन्हें देह व्यापार में झोंक का जाने लगा ।जो पैसे मिलते थे, उसमें से कुछ लड़की के घर वालों को भेजे जाते थे।


HumanTrafficking :  रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने बताया, ‘बुधवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के नटवार थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों की नाबालिग लड़कियां एक साथ डांस करती हैं और गलत धंधे में लगाई गई हैं।’पुलिस ने एक एनजीओ की मदद से छापा मारा । बरामद 45 नाबालिग लड़के-लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में भेजा है।

Previous articleEducation System :  सरकारी स्कूलों में 56,601 शिक्षकों के पद खाली, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
Next articleJudges promoted: 56 न्यायाधीशों को किया गया पदोन्नत, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here