Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़ पुलिस/Gang of cyber thugs active: छत्तीसगढ़ पुलिस ने छात्रों और पालकों को किया सतर्क, साइबर ठग सक्रिय
छत्तीसगढ़ पुलिस

Gang of cyber thugs active: छत्तीसगढ़ पुलिस ने छात्रों और पालकों को किया सतर्क, साइबर ठग सक्रिय

Avatar photo
By fourthline.in
April 10, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। Gang of cyber thugs active:  छत्तीसगढ़ पुलिस ने हाल ही में एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए छात्रों और उनके अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, कुछ शातिर ठग खुद को शिक्षा मंडल का अधिकारी या किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था का प्रतिनिधि बताकर स्कूली बच्चों और उनके माता-पिता को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

Gang of cyber thugs active:  इन ठगों का दावा है कि वे बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में बदलाव कर सकते हैं जैसे नंबर बढ़वाना, फेल छात्रों को पास करवाना या कम्प्यूटर सिस्टम में डेटा बदलना। इसके एवज में ये ठग छात्रों या उनके परिजनों से बैंक खाता और यूपीआई डिटेल्स मांगते हैं, और फीस या सर्विस चार्ज के नाम पर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। ये गिरोह खासतौर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और सीबीएसई की परीक्षाओं के समय सक्रिय हैं, जब छात्रों और उनके परिजनों की चिंता अपने चरम पर होती है। इसी मनोवैज्ञानिक दबाव का फायदा उठाकर ये ठग अपना जाल बिछाते हैं।

Gang of cyber thugs active:  इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ऐसे धोखेबाजों से बचने के उपाय बताए गए हैं। पुलिस ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें। यदि किसी को ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि का सामना हो, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Tags:

#CyberCrime #ChhattisgarhPolice #CyberThugs #OnlineScamAlert #StudentSafety #ParentAlert #CyberSecurity
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Tendupatta Bonus Scam: वनकर्मी के मकान से 26.63 लाख नगद और दस्तावेज बरामद, 12 स्थानों पर छापेमारी

Next

Weather Update: अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश के आसार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme