Pink Moon : भारत में सुबह 5 बजे आसमान पर दिखेगा ‘गुलाबी चांद’ का अद्भुत नजारा
नई दिल्ली। Pink Moon: इस सप्ताह के अंत में आसमान में एक अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। यह खगोलीय घटना रविवार 13 अप्रैल की सुबह लगभग 5:00 बजे देखी जा सकेगी। देशभर के लोग इसे अपने घरों, छतों और बालकनियों से आसानी से निहार सकते हैं।
इस बार के पिंक मून को ‘माइक्रोमून’ भी कहा जा रहा है, क्योंकि यह चंद्रमा की पृथ्वी से सबसे दूर स्थित पर होगा। इस वजह से यह चंद्रमा सामान्य से थोड़ा छोटा और कम चमकीला दिखाई देगा।
