Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अंतरराष्ट्रीय/Trump’s tariff Impact:  ट्रंप की नीति से बदले चीन के सुर, भारतीय कंपनियों को न्योता ,व्यापार घाटा कम करने तैयार
अंतरराष्ट्रीय

Trump’s tariff Impact:  ट्रंप की नीति से बदले चीन के सुर, भारतीय कंपनियों को न्योता ,व्यापार घाटा कम करने तैयार

Avatar photo
By fourthline.in
April 19, 2025 1 Min Read
0

नई दिल्ली। Trump’s tariff Impact:   भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा लगभग 100 अरब डॉलर तक पहुँच चुका है। भारत इस असंतुलन को कम करने के उपाय तलाश रहा है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त व्यापार नीतियों से झटका खाए चीन ने अब भारत के साथ रिश्तों को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है

Trump’s tariff Impact:   चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने बताया कि भारत और चीन के बीच सहयोग से दोनो देशों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन ने कभी जानबूझकर व्यापार अधिशेष नहीं बढ़ाया, बल्कि यह बाज़ार की स्वाभाविक प्रवृत्ति और आर्थिक परिस्थितियों के कारण हुआ है।

Trump’s tariff Impact:  राजदूत ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का हवाला देते हुए कहा कि चीन आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। यहाँ के मध्यम वर्ग में निवेश और खपत की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ भारतीय कंपनियों को उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में भारत से चीन को मिर्च, लौह अयस्क और सूती धागे का बड़ा निर्यात हुआ, जिसकी वृद्धि क्रमश: 17%, 160%, और 240% दर्ज की गई।

Trump’s tariff Impact:  जू फेइहोंग ने उम्मीद जताई कि भारत भी चीन की चिंताओं को समझेगा और चीनी उद्योगों को निष्पक्ष, पारदर्शी और भेदभाव रहित माहौल उपलब्ध कराएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय कंपनियां चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो, चाइना-एशिया एक्सपो और चाइना इंटरनेशनल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एक्सपो जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों का उपयोग करके चीनी उपभोक्ताओं से सीधा जुड़ाव बना सकती हैं।

Tags:

#TrumpTariffs #ChinaTradePolicy #USChinaRelations #IndiaChinaTrade #TradeDeficit #GlobalEconomy #TrumpImpact #ChinaBusinessShift #MakeInIndia #TariffWars
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CPM 24th congress: भाजपा नफरत की राजनीति की जनक,  पूंजीवाद का एक ही विकल्प समाजवाद – कामरेड वकील भारती

Next

Chhattisgarh High Court: आपसी सहमति से तलाक के बाद भी पत्नी भरण-पोषण पाने की हकदार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme