Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राष्ट्रीय/Allahabad highcourt: राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से 10 दिनो में मांगा जवाब 
राष्ट्रीय

Allahabad highcourt: राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से 10 दिनो में मांगा जवाब 

Avatar photo
By fourthline.in
April 21, 2025 1 Min Read
0

इलाहाबाद। Allahabad highcourt:   इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सोमवार को राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को राहुल गांधी की नागरिकता पर स्पष्ट रिपोर्ट दस दिन में देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं।

Allahabad highcourt: जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की खंडपीठ के सामने सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने एक स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की। इस पर कोर्ट ने कहा कि वह सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी नागरिक हैं या नहीं। केंद्र सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

Allahabad highcourt:  यह मामला एस विग्नेश शिशिर की ओर से दायर जनहित याचिका पर आधारित है। मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी। इससे पहले हाईकोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

Allahabad highcourt: स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सरकार ने 8 सप्ताह का समय मांगा था। इस पर 21 अप्रैल सुनवाई की तारीख तय हुई थी। 19 दिसंबर 2024 को जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सूर्यभान पांडेय को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जानकारी हासिल करने का निर्देश दिया था।

Tags:

#AllahabadHighCourt #RahulGandhi #IndianCitizenship #HighCourtNotice #GovernmentReply #IndianPolitics #LegalNews #CitizenshipIssue
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Nava Raipur plan: नवा रायपुर में आम आदमी के लिए भी जमीन-मकान,  NRDA ने  बनाया प्लान

Next

Helmet distribution: अग्रसेन चौक पर हेलमेट वितरण 23 को, विधायक देंगे सड़क सुरक्षा का संदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme