Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Fight against Naxalites:  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने की नक्सल मोर्चे पर सरकार के प्रयासों की सराहना, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया धन्यवाद
छत्तीसगढ़

Fight against Naxalites:  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने की नक्सल मोर्चे पर सरकार के प्रयासों की सराहना, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया धन्यवाद

Avatar photo
By fourthline.in
May 3, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। Fight against Naxalites:     छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे पर अब राजनीति से ऊपर उठकर एक सकारात्मक सहयोग की तस्वीर सामने आ रही है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन किया, को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उनकी सराहना की है। विजय शर्मा ने साहू को फोन कर सरकार की रणनीतियों और प्रयासों की जानकारी दी।

Fight against Naxalites: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फोन पर हुई इस बातचीत को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने साहू को धन्यवाद दिया, क्योंकि उन्होंने और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने नक्सलवाद के मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाया। शर्मा ने कहा, “हम सबकी जिम्मेदारी है कि लाल आतंक को समाप्त किया जाए।धनेंद्र साहू ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सच्चाई जो है, वही बोलनी चाहिए। पहली बार इतनी प्रभावी कार्रवाई हो रही है, और विपक्ष का मतलब यह नहीं कि सही काम का भी विरोध किया जाए।

Fight against Naxalites: विजय शर्मा ने बातचीत के दौरान बस्तर ओलंपिक और बस्तर पुंडम जैसे सांस्कृतिक आयोजनों की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए विशेष सर्वे कराकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर प्रदान किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा बस्तर क्षेत्र में नक्सल हिंसा में शहीद हुए लोगों की स्मृति में 500 से अधिक बलिदानी स्मारक बनाए जाएंगे, जिनमें संगमरमर की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। एक स्मारक पर 3.03 लाख रुपये की लागत आएगी। इस पर धनेंद्र साहू ने कहा, “यह बलिदानियों का सच्चा सम्मान है और एक सराहनीय पहल है।”

Fight against Naxalites:  डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर सभी दलों को एकजुट होकर चर्चा करनी चाहिए ताकि एक सशक्त संदेश जाए कि इस विषय पर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बार झीरम घाटी जाकर वहां शहीद हुए नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस पर साहू ने कहा, “यह एक ऐसा विषय है जो राजनीति से ऊपर है।

Tags:

#NaxaliteConflict #DeputyCMVijaySharma #Congressleader #DhanendraSahu #ChhattisgarhPolitics #AntiNaxalOperations #GovernmentEfforts #PoliticalSupport
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

District planning committee election: जिला योजना समिति में भाजपा का कब्जा, मुकेश गर्ग नगरीय क्षेत्र से निर्वाचित 

Next

Goa Lairai Devi temple: गोवा के लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़ में 6 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme