Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट/Sand mafia’s terror: रेत माफिया के आतंक पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान , सरकार को नोटिस
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

Sand mafia’s terror: रेत माफिया के आतंक पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान , सरकार को नोटिस

Avatar photo
By fourthline.in
May 13, 2025 1 Min Read
0

बिलासपुर। Sand mafia’s terror:   छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के लिबरा गांव में रेत माफियाओं द्वारा एक पुलिस आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने  की घटना पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वत:  संज्ञान लेते हुए सरकार को नोटिस जारी किया है।

Sand mafia’s terror: हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया है और खनिज विभाग के सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 9 जून 2025 को निर्धारित की गई है। घटना रविवार रात की है, जब पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को कन्हर नदी किनारे अवैध रेत खनन की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू करते ही माफियाओं ने एक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में पुलिस टीम की ओर दौड़ा दिया। इस हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Sand mafia’s terror: मृत आरक्षक की पहचान धमनी गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने इसी इलाके में तीन अवैध ट्रैक्टर जब्त किए थे। माना जा रहा है कि माफियाओं ने उसी कार्रवाई का बदला लेते हुए यह हमला किया। घटना के बाद सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सरगुजा रेंज के आईजी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस बल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags:

#SandMafia #IllegalMining #HighCourtNotice #EnvironmentalCrime #SandMafiaTerror #JudicialAction #MiningMafia #GovernmentNotice #SaveRivers #LawAndOrder
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Early Rain fall this year: समय से  पहले मानसून की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Next

Massive anger over power cuts: बिजली की अघोषित कटौती से त्रस्त लोगों ने बिजली आफिस का किया घेराव, अधिकारी रहे नदारद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme