Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राष्ट्रीय/Railway network: दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी
राष्ट्रीय

Railway network: दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

Avatar photo
By fourthline.in
June 6, 2025 2 Min Read
0

श्रीनगर। Railway network:  जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि से भरा रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटड़ा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 130 साल पुराने सपने को साकार किया। इस क्षण ने न केवल भौगोलिक दूरी को मिटाया, बल्कि एक एकजुट भारत की भावना को भी और सशक्त किया।

Railway network:  इस ऐतिहासिक रेल यात्रा की शुरुआत का रास्ता दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज, चिनाब ब्रिज से होकर गुजरता है। रियासी जिले के बक्कल और कौरी गांवों को जोड़ता यह विशाल पुल अब भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शुमार हो चुका है। यह कुतुब मीनार से पांच गुना ऊंचा और एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। इस अद्भुत संरचना ने कश्मीर को भारत के बाकी हिस्सों से रेल द्वारा जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

Railway network:  श्रीनगर से रवाना होने वाली वंदे भारत अब कन्याकुमारी से कश्मीर तक सीधा रेल संपर्क स्थापित करती है। लोको पायलट रामपाल शर्मा ने कहा कि, “यह भारतवासियों के लिए गौरव की बात है। यह आसान काम नहीं था। पीएम मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सभी रेलवे अधिकारियों ने इस सपने को साकार करने में दिन-रात एक किया।”चिनाब ब्रिज के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन किया। यह पुल भी इंजीनियरिंग कौशल और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। निर्माण के दौरान खड़ी ढलानों, तेज हवाओं और कठिन भूगोल जैसी चुनौतियों के बावजूद इस पुल को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Railway network:  उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना के अंतिम चरण का कार्य पूरा होने के साथ अब कश्मीर को पूरे भारत से रेल मार्ग से जोड़ दिया गया है। यह परियोजना वर्षों से लंबित थी, लेकिन मोदी सरकार के नेतृत्व में यह संभव हो सका।इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब ब्रिज के पास बने व्यूपॉइंट से परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त कीं। इसके बाद उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ रेलवे म्यूज़ियम का भी दौरा किया।

Tags:

Indian Railways MilestoneModi Inauguration EventPM Modi Train Flag OffRailway Network ExpansionVande Bharat Flag OffVande Bharat LaunchWorld's Highest Railway Bridge
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Covid in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज बढ़े, 24 घंटे में मिले 9 नए मरीज

Next

ACB Raid : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते प्रभारी तहसीलदार गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme