Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सूरजपुर/Review meeting: कलेक्टर एस. जयवर्धन का नगरीय निकायों में स्वच्छता, कर वसूली और विकास कार्यों में गति लाने पर जोर
सूरजपुर

Review meeting: कलेक्टर एस. जयवर्धन का नगरीय निकायों में स्वच्छता, कर वसूली और विकास कार्यों में गति लाने पर जोर

Avatar photo
By fourthline.in
June 14, 2025 2 Min Read
0

सूरजपुर। Review meeting:  शहर की स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और नगरीय व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका सूरजपुर समेत सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा सहित नगरीय निकायों के अधिकारी, अभियंता उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहरी क्षेत्र में अव्यवस्था या सुस्ती अब बर्दाश्त नहीं होगी। काम में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Review meeting:   कलेक्टर ने सूरजपुर नगर में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मलबा पूरी तरह से हटाने, नाली निर्माण और डिवाइडर निर्माण के कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण के नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन पर विशेष बल डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज की वसूली, सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण और एसएलआरएम सेंटर के बेहतर संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कचरा संग्रहण और वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Review meeting:  कलेक्टर ने छठ घाट को जोड़ने वाली सड़कों पर समुचित लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका सूरजपुर को निर्देशित किया। उन्होंने इसके लिए नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा।बरसात से पूर्व नालियों की साफ-सफाई सहित समस्त आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल कर, संपत्ति कर सहित अन्य सभी करों की नियमित वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।

Review meeting:  प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले नागरिकों पर सभी वार्डों में नियमानुसार तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भी रणनीति बनाने की बात कही। उन्होंने संपूर्ण नगरीय क्षेत्र को गार्बेज फ्री और बेहतर लाइटिंग व्यवस्था से परिपूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Tags:

Civic AdministrationCleanliness DriveCollector Review MeetingDevelopment WorksMunicipal GovernanceS. JaivardhanTax CollectionUrban BodiesUrban Development
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Policeman  Suspended : ड्यूटी में लापरवाह ASI, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Next

Intelligence incentive: CM विष्णुदेव साय 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme