Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Chhattisgarh Crime : अश्लील वीडियो बनाकर सराफा व्यापारी से 2 करोड़ की उगाही, पति-पत्नी गिरफ्तार, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime : अश्लील वीडियो बनाकर सराफा व्यापारी से 2 करोड़ की उगाही, पति-पत्नी गिरफ्तार, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त

Avatar photo
By fourthline.in
June 19, 2025 2 Min Read
0

दुर्ग। Chhattisgarh Crime : जिले में एक चौंकाने वाला ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक सराफा व्यापारी को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये की उगाही की गई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उनके पति आनंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के गहने, बंगला, कार और अन्य सामान शामिल हैं।

Chhattisgarh Crime : पीड़ित सराफा व्यापारी ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नीलिमा यादव और उनके पति आनंद ने मिलकर उन्हें जाल में फंसाया। नीलिमा ने पहले व्यापारी से संपर्क बढ़ाया और फिर एक सुनसान जगह पर बुलाकर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद दंपति ने वीडियो को परिजनों और अन्य लोगों के साथ साझा करने की धमकी देकर व्यापारी को ब्लैकमेल करना शुरू किया। चार साल तक चले इस ब्लैकमेलिंग के सिलसिले में आरोपियों ने किश्तों में 2 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली, जिसमें ज्वेलरी, नकदी, जमीन, बंगला और गाड़ी शामिल हैं।

Chhattisgarh Crime : व्यापारी ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की भी कोशिश की, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की और एग्रीमेंट लेटर, मोबाइल चैट और वॉयस रिकॉर्डिंग जैसे सबूत सौंपे। पुलिस ने भादंस की धारा 308(2), 351(2), और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में नीलिमा और आनंद ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Chhattisgarh Crime : पुलिस ने नीलिमा के पास से 16.45 लाख रुपये नकद, 80.49 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और बिस्किट, 25 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट, 35 लाख रुपये का बंगला, 8 लाख रुपये की एक एक्सयूवी कार, 100 डॉलर की विदेशी मुद्रा, और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.65 करोड़ रुपये है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित पीड़ितों की जांच में जुटी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags:

2 crore extortion casebullion trader extortionChhattisgarh crimeCrime NewsCyber Crimehusband-wife arrestedpornographic video blackmailproperty seizureSextortion Case
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Jharkhand liquor scam: झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ का कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार, ACB टीम रांची लाएगी

Next

Rahul Gandhi birthday: राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एनएसयूआई ने लगाया रक्तदान शिविर, 21 यूनिट रक्त एकत्र

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme