Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Hareli Tihar: छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार का उत्साह, सीएम हाउस से लेकर गांव-गांव में धूम
छत्तीसगढ़

Hareli Tihar: छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार का उत्साह, सीएम हाउस से लेकर गांव-गांव में धूम

Avatar photo
By fourthline.in
July 24, 2025 1 Min Read
0

रायपुर। Hareli Tihar: छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व ‘हरेली तिहार’ आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व प्रकृति और कृषि की समृद्धि का प्रतीक है, जिसमें किसान अपने कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं और गेड़ी चढ़कर उत्सव का आनंद लेते हैं। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पूर्व सीएम बघेल के आवासों पर भव्य आयोजन हो रहे हैं।

Hareli Tihar: रायपुर के सीएम हाउस में हरेली तिहार का शानदार आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने परिवार के साथ इस उत्सव में शामिल होंगे। यहां कृषि यंत्रों की पूजा, गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन किसानों की समृद्धि के लिए प्रार्थना का केंद्र होगा।

Hareli Tihar: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर भी हरेली तिहार पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पारंपरिक गीत, नृत्य और गेड़ी चढ़ने की गतिविधियां इस उत्सव को और रंगीन बनाएंगी।

Hareli Tihar: हरेली’ प्रकृति की हरियाली और कृषि संस्कृति का प्रतीक है। किसान खेतों में बोआई और रोपाई के बाद इस पर्व को मनाते हैं। घरों में गुड़ का चीला बनाया जाता है, कृषि औजारों की पूजा की जाती है और गांवों में ठाकुर देव को नारियल अर्पित किया जाता है। गेड़ी चढ़ने की परंपरा इस पर्व का अभिन्न हिस्सा है, जिसमें बच्चे और बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। प्रदेशभर में किसान सुबह से ही खेतों में फसलों की पूजा कर रहे हैं और अच्छी फसल के लिए महुआ के डंगाल लगा रहे हैं।

Tags:

Agricultural FestivalChhattisgarh FestivalCM House CelebrationFolk CultureGreen FestivalHareli Tihar 2025Traditional Festival
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Poisonous gas in the well: कुएं में सफाई करने उतरे चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत, गांव में पसरा मातम

Next

Two students drowned in the river:  नदी में डूबे आत्मानंद स्कूल के एक छात्र  का शव मिला, दूसरे छात्र की तलाश जारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme