Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/Affair of Tantra-Mantra : सात वर्षीय मासूम की तंत्र-मंत्र के चक्कर में नृशंस हत्या, रिश्तेदार सहित 5 गिरफ्तार
अपराध

Affair of Tantra-Mantra : सात वर्षीय मासूम की तंत्र-मंत्र के चक्कर में नृशंस हत्या, रिश्तेदार सहित 5 गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
July 26, 2025 2 Min Read
0

मुंगेली। Affair of Tantra-Mantra : जिले के लोरमी क्षेत्र में सात वर्षीय एक मासूम बच्ची का अपहरण कर तंत्र-मंत्र के चक्कर में नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंगेली पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल बच्ची के रिश्तेदारों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्रेन मैपिंग और नार्काे टेस्ट के जरिए पुलिस ने इस हृदय विदारक घटना की सच्चाई उजागर की।

Affair of Tantra-Mantra : घटना लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसाबाड़ी की है, जहां 11 अप्रैल की रात लाली नाम की बच्ची अपने घर से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गांव के पास एक खेत में खोपड़ी और अस्थियां मिलीं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि ये अवशेष उसी बच्ची के हैं। मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस ने पाया कि इस हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक के जरिए धन कमाने का अंधविश्वास था। आरोपी चिम्मन गिरी, उसकी पत्नी ऋतु गोस्वामी, नरेन्द्र मार्को, आकाश मरावी और रामरतन निषाद ने बच्ची को सोते समय अगवा कर श्मशान के पास झरन पूजा के दौरान उसकी बलि दे दी।

Affair of Tantra-Mantra : मुंगेली पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लिया। ब्रेन मैपिंग और नार्काे टेस्ट के जरिए संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि रिश्तेदारों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

Affair of Tantra-Mantra : पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बच्ची के रिश्तेदार भी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 140(1) (अपहरण) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद करने की कोशिश कर है।

Tags:

#TantraMantraCrime #ChildMurder #BlackMagic #RitualKilling #InnocentVictim #FamilyInvolved #BrutalCrime #TantricRitual #SuperstitionCrime #ChhattisgarhCrime
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Naxalites Encounter: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इंसास और SLR राइफल बरामद

Next

CSPDCL Bribe: बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme