Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Patients at Mekahara : मेकाहारा में तीसरी मंजिल से कूद गया  मरीज,  रैबीज के इलाज के लिए किया गया था भर्ती  !
छत्तीसगढ़

Patients at Mekahara : मेकाहारा में तीसरी मंजिल से कूद गया  मरीज,  रैबीज के इलाज के लिए किया गया था भर्ती  !

Avatar photo
By fourthline.in
August 3, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। Patients at Mekahara : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, मेकाहारा में एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान संतोष ध्रुव (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम पड़रिया का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Patients at Mekahara : परिजनों के मुताबिक, भर्ती होने के बाद संतोष की मानसिक स्थिति लगातार खराब होती गई। वह बेहद तनाव में था, अस्थिर व्यवहार कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने न कोई मानसिक चिकित्सक बुलाया, न ही निगरानी के कोई विशेष इंतजाम किए। शनिवार सुबह संतोष ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Patients at Mekahara : घटना को एक दिन से ज्यादा वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक न पोस्टमार्टम हुआ, न किसी अधिकारी ने बात की। परिजन गहरी नाराजगी और सदमे में हैं। उनका आरोप है कि अस्पताल मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है और पीड़ित परिवार को बिना किसी मदद के छोड़ दिया गया है।घटना के बाद से मेकाहारा प्रशासन पूरी तरह खामोश है।

Patients at Mekahara : अब सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल में मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों के लिए कोई स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल है भी या नहीं। सुरक्षा व्यवस्था भी कठघरे में है, क्योंकि एक मरीज इतनी ऊंचाई से कूद गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। मृतक के परिवार ने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो वो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

Tags:

Here are suggested tags for the incident: Mekahara Incident Patient Jumped Rabies Treatment Hospital Safety Mental Health Crisis Medical Negligence
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Flood in UP : यूपी के 12 जिलों में बाढ़, 71 जिलों में अलर्ट,काशी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

Next

Soldier shot himself : सीएएफ जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme