Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/हादसा/NTPC Sipat: NTPC सीपत प्लांट में हादसा, 1 मजदूर की मौत, 4 घायल
हादसा

NTPC Sipat: NTPC सीपत प्लांट में हादसा, 1 मजदूर की मौत, 4 घायल

Avatar photo
By fourthline.in
August 6, 2025 2 Min Read
0

• मृत मजदूर के परिवार को 10 लाख मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की घोषणा

बिलासपुर। NTPC Sipat: छत्तीसगढ़ के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

NTPC Sipat: हादसे का विवरण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी के यूनिट-5 में चल रहे वार्षिक मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिसके कारण वहां काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए। इस हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां सीपत के पोड़ी निवासी श्याम साहू नामक मजदूर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

https://fourthline.in/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250806-WA0003.mp4

NTPC Sipat: एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि पांच घायलों में से तीन का इलाज एनटीपीसी के अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनमें एक श्याम साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक मजदूर को सिम्स से अपोलो हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है।

NTPC Sipat: श्री भारती ने बताया कि जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिवंगत मजदूर के आश्रितों को एनटीपीसी सीपत तथा ठेकेदार के द्वारा 5-5 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिये जायेंगे तथा ईएसआई के तहत मिलने वाली सारी सुविधाए प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त संविदा पर अकुशल या अर्धकुशल श्रेणी में उनकी पत्नी को रोजगार दिया जाएगा| मृतक के अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को ठेकेदार द्वारा तत्काल रुपये 50,000/- नकद दिया गया।

Tags:

NTPC Sipat accident Industrial mishap Worker death NTPC Power plant incident Sipat plant injury Chhattisgarh industrial news
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Police gamble : जुआरी  से जब्त 12 लाख रूपए  पुलिसकर्मियों ने बांट लिए, 3 निलंबित, थाना प्रभारी लाइन अटैच

Next

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme