Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सोशल मीडिया/Stuntbaz sadhu : साधु वेशधारी युवक का स्टंट,  पुल से गंगा में छलांग लगाने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
सोशल मीडिया

Stuntbaz sadhu : साधु वेशधारी युवक का स्टंट,  पुल से गंगा में छलांग लगाने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
August 11, 2025 2 Min Read
0

गाजीपुर । Stuntbaz sadhu : एक साधु वेशधारी युवक का हमीद सेतु से गंगा नदी में छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस स्टंट ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी हरकत में ला दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्टंटबाज को गिरफ्तार कर लिया है।

Stuntbaz sadhu : वायरल वीडियो में साधु के वेश में एक युवक हमीद सेतु पर खड़ा दिखाई देता है। वह पहले पुल की रेलिंग पर चढ़ता है और फिर बिना किसी हिचक के गंगा नदी में छलांग लगा देता है। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

https://fourthline.in/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-10-at-6.22.43-PM-175483320438855.mp4

Stuntbaz sadhu : वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। गाजीपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टंट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने के बाद युवक ने पुलिस हिरासत में लोगों से इस तरह के खतरनाक स्टंट न करने की अपील की। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।

Stuntbaz sadhu : युवक की पहचान मुहम्मदाबाद निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है। वह खुद को साधु बताता है और अपना नाम ‘आईपीएल बाबा’ रखे हुए है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के जोखिम भरे स्टंट करने से बचें, क्योंकि यह न केवल उनकी जान को खतरे में डालता है, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।

Tags:

dangerous river jumpGanga stunt viral videoSadhu bridge jumpStuntman Sadhuyouth arrested for stunt
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bilaspur airport: केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से बिलासपुर एयरपोर्ट और हवाई सुविधा विस्तार का मुद्दा पूरे जोर से उठेगा

Next

IMD Weather alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme