Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट/Chhattisgarh High Court: चाकू की खुलेआम बिक्री पर हाई कोर्ट ने चिंता जताई , गृह सचिव से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

Chhattisgarh High Court: चाकू की खुलेआम बिक्री पर हाई कोर्ट ने चिंता जताई , गृह सचिव से मांगा जवाब

Avatar photo
By fourthline.in
August 26, 2025 2 Min Read
0

बिलासपुर। Chhattisgarh High Court:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शहरों में दुकानों और ई-कॉमर्स साइटों पर प्रतिबंधित चाकू और धारदार हथियारों की खुलेआम बिक्री को लेकर गंभीर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने यह मामला मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान में लिया और गृह सचिव से अपनी ओर से क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इस बारे में शपथ-पत्र मांगा है।

Chhattisgarh High Court:  कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि खुले आम मिलने वाले ये हथियार सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। न्यायालय ने कहा कि मामूली विवाद भी आसानी से खतरनाक घटना में बदल रहे हैं और चाकुओं की आसान उपलब्धता इसका बड़ा कारण बनती है। अदालत ने राज्य से यह बताने को कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और शहर की दुकानों पर ऐसे हथियारों की बिक्री रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

Chhattisgarh High Court:  सुनवाई दौरान जानकारी दी गई कि स्थानीय पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने जगह-जगह से चाकू और धारदार हथियार जब्त किए हैं और कुछ मामलों में कार्रवाई भी हुई है। अदालत ने ई-कॉमर्स साइटों के जरिए होने वाली बिक्री पर विशेष ध्यान रखने को कहा और राज्य से तत्काल स्पष्ट रिपोर्ट मांगी कि किस तरह ऑनलाइन बिक्री को रोका या नियंत्रित किया जा रहा है।

Chhattisgarh High Court:   बेंच ने कहा कि हाल के महीनों में छत्तीसगढ़, खासकर बिलासपुर में चाकूबाजी से जुड़ी घटनाएँ बढ़ी हैं और यही वजह है कि कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। अदालत ने राज्य से सितंबर तक नया हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि प्रतिबंधित चाकुओं की बिक्री रोकने के लिए क्या नीतिगत व कार्यात्मक कदम उठाये गए हैं। हाईकोर्ट ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि यदि राज्य ने ठोस कार्रवाई की तो अदालत आगे के निर्देश दे सकती है।

Tags:

CG NewsChhattisgarh High CourtCourt ConcernHC Notice to Home SecretaryIllegal Weapon SaleKnife Sale RegulationLaw and OrderPublic Safety
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

National Teachers Award: छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों होंगे पुरस्कृत

Next

Judges Transfer : 14 जजों के  तबादले, मप्र- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज भी बदले गए

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme