Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अंतरराष्ट्रीय/Kim Jong Un: अपनी खास ट्रेन से किम जोंग उन बीजिंग रवाना, शी और पुतिन से मिलेंगे, विमान में सफर नहीं करते ये तानाशाह
अंतरराष्ट्रीय

Kim Jong Un: अपनी खास ट्रेन से किम जोंग उन बीजिंग रवाना, शी और पुतिन से मिलेंगे, विमान में सफर नहीं करते ये तानाशाह

Avatar photo
By fourthline.in
September 2, 2025 2 Min Read
0

प्योंगयांग । Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मंगलवार को अपनी विशेष बुलेटप्रूफ हरी ट्रेन से बीजिंग के लिए रवाना हुए। वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 3 सितंबर को होने वाली सैन्य परेड में शामिल होंगे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के अनुसार, किम सोमवार को प्योंगयांग से रवाना हुए। यह ट्रेन धीमी लेकिन सुरक्षित और आरामदायक है, जिसमें सिक्योरिटी, भोजन और बैठक की सुविधाएं हैं। किम ने 2011 में सत्ता संभालने के बाद इस ट्रेन से चीन, वियतनाम और रूस की यात्रा की है।

Kim Jong Un: किम के साथ विदेश मंत्री चोए सोन हुई समेत शीर्ष अधिकारी हैं। दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार, ट्रेन सोमवार रात डाडोंग पहुंची और मंगलवार को बीजिंग पहुंचने की संभावना है। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ पर होगी, जिसमें 26 विश्व नेता शामिल होंगे। यह किम का पहला प्रमुख बहुपक्षीय आयोजन होगा, जहां किम, शी और पुतिन एक साथ नजर आएंगे, जो अमेरिका के खिलाफ एकता का प्रदर्शन हो सकता है। क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन और किम की मुलाकात पर विचार चल रहा है।

महज ट्रेन  नहीं चलता-फिरता किला

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की विशेष ट्रेन एक चलता-फिरता किला है, जो अत्यंत सुरक्षित और गोपनीय है। इसमें 10-15 डिब्बे हैं, जो बुलेटप्रूफ और बमरोधी तकनीक से लैस हैं। ट्रेन में हथियार, हाईटेक कम्युनिकेशन सिस्टम, मीटिंग रूम, रेस्टोरेंट, बड़ा दफ्तर, बेडरूम और सोफे हैं। किम के साथ कमांडो, डॉक्टरों की टीम और बुलेटप्रूफ कारें भी चलती हैं। कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था भी है।
विदेशी सीमा पर ट्रेन के टायर बदलने पड़ते हैं, क्योंकि रेल गेज अलग हो सकते हैं। हालांकि, चीन में केवल इंजन बदला जाता है। वहां ट्रेन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है, जबकि उत्तर कोरिया में इसकी गति 45 किमी/घंटा होती है। यह ट्रेन किम के लिए सबसे सुरक्षित यात्रा साधन है।

Tags:

Kim Jong Un Special Train Journey Beijing Visit Xi Jinping Meeting Vladimir Putin Meeting North Korea News Dictator Travel Style International Diplomacy
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

fake country liquor: यहां बन रही थी नकली देशी शराब  , 25 लाख की स्पिरिट और शराब बनाने की सामग्री सहित 4 गिरफ्तार

Next

ICC Women’s Cricket World Cup : महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए  इनाम राशि घोषित, विजेता टीम को मिलेंगे 39.55 करोड़

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme