Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राष्ट्रीय/DA will increase:  दिवाली से पहले DA में बढ़ोतरी की तैयारी, 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा फायदा
राष्ट्रीय

DA will increase:  दिवाली से पहले DA में बढ़ोतरी की तैयारी, 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा फायदा

Avatar photo
By fourthline.in
September 6, 2025 2 Min Read
0

नई दिल्ली। DA will increase:  इस त्योहारी सीजन केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा राहत देने जा रही है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इससे 1.2 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

DA will increase:   महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से लागू होगा, लेकिन बकाया तीन महीने का भुगतान अक्टूबर की सैलरी के साथ किया जा सकता है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। डीए का कैलकुलेशन CPI-IW (Consumer Price Index – Industrial Workers) के 12 महीनों के औसत पर आधारित होता है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक CPI-IW का औसत 143.6 रहा है, जिसके आधार पर 3% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। बेसिक सैलरी ₹50,000  वालों को अभी DA: ₹27,500 (55%) मिलता है। लेकिन, लागू होने के बाद DA ₹29,000 (58%) के करीब मिलेगा। जिसमें 1500 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी। वहीं, जिनको बेसिक पेंशन 30 हजार के करीब मिलता है। उन्हें वर्तमान में DR ₹16,500 के करीब प्राप्त होता है। नया DR ₹17,400 के करीब मिलेगा। जिसमें 900 प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी।

DA will increase:  यह सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम DA संशोधन होगा, क्योंकि इसकी वैधता 31 दिसंबर 2025 तक ही है। केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग की घोषणा पहले ही कर चुकी है, हालांकि अभी तक आयोग की टीओआर (Terms of Reference), अध्यक्ष और सदस्य तय नहीं हुए हैं। 2024 में केंद्र सरकार ने 6 अक्टूबर को त्योहारों से पहले DA में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस बार दिवाली 20-21 अक्टूबर को पड़ रही है, ऐसे में संभावना है कि इस बार भी सरकार अक्टूबर के पहले हफ्ते में डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। यह बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनर्स (Employees and pensioners) दोनों के लिए दिवाली से पहले बोनस जैसी राहत लेकर आ सकती है।

Tags:

Dearness Allowance Employee Benefits Pensioners News Government Employees Diwali Gift Central Government News
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG High Court: हाईकोर्ट में सरकार का तर्क मंजूर, पदोन्नति कर्मचारियों का मौलिक अधिकार नहीं , याचिकाएं खारिज

Next

DMF scam: डीएमएफ घोटाले में ईडी की छापेमारी में 4 करोड़ नकद और 10 किलो चांदी की ईंटें बरामद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme