Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/Raigarh crime: घर की बाड़ी के गोबर गड्ढे में दफनाई गई 4 लाशें मिलने से सनसनी, बड़ी बेटी खोलेगी राज !
अपराध

Raigarh crime: घर की बाड़ी के गोबर गड्ढे में दफनाई गई 4 लाशें मिलने से सनसनी, बड़ी बेटी खोलेगी राज !

Avatar photo
By fourthline.in
September 11, 2025 2 Min Read
0

रायगढ़।  Raigarh crime:  जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां राजीव नगर मोहल्ले में एक ही परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में दफना दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।

Raigarh crime:  मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, पत्नी सहोदरा उरांव, 12 वर्षीय बेटा अरविंद और 3 वर्षीय बेटी शिवांगी के रूप में की गई। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, ये चारों बीते दो-तीन दिनों से गांव में नजर नहीं आ रहे थे। आज सुबह घर से आ रही बदबू और बंद दरवाजे ने लोगों में शक पैदा किया। जब ग्रामीणों ने घर के पीछे बाड़ी से झांककर देखा तो अंदर खून के धब्बे और खुदी हुई जमीन नज़र आई तब तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। पुलिस ने पूरे घर और बाड़ी को सील कर दिया है। रायगढ़ से पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और डॉग स्क्वॉड ने छानबीन शुरू की। बाड़ी में गोबर खाद के गड्ढे से चारों शव बरामद किए गए।

बड़ी बेटी सुरक्षित, पुलिस की निगरानी में

Raigarh crime:  घटना के समय मृतक बुधराम उरांव की बड़ी बेटी शिवानी उरांव 15 वर्ष गांव में मौजूद थी और सुरक्षित है। उसने बताया कि वह अलग रहकर पढ़ाई करती है। फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। अधिकारियों का मानना है कि वारदात की योजना और क्रूरता को देखते हुए इसमें स्थानीय लोगों की संलिप्तता हो सकती है। एक संदिग्ध पर पुलिस की नज़र है और पूछताछ जारी है।पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर हत्याकांड के पीछे की साजिश और अपराधियों की पहचान स्पष्ट हो पाएगी।

Tags:

#RaigarhCrime #CrimeMystery #DungPitMurders #RaigarhNews #FamilyTragedy #MurderMystery #ChhattisgarhCrime #CrimeInvestigation
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Manipur BJP : पीएम मोदी के दौरे से पहले भाजपा को झटका, मणिपुर में 43 नेताओं ने दिया इस्तीफा

Next

Honour killing : रेलवे ट्रैक पर 6 टुकड़ों में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव , ऑनर किलिंग का शक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme