Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/DHAN KHARIDI : धान खरीदी में बड़ा बदलाव, तस्करी रोकने बनेगी स्पेशल टीम, एग्रीस्टेक-किसान पोर्टल पर होगा पंजीकरण
छत्तीसगढ़

DHAN KHARIDI : धान खरीदी में बड़ा बदलाव, तस्करी रोकने बनेगी स्पेशल टीम, एग्रीस्टेक-किसान पोर्टल पर होगा पंजीकरण

Avatar photo
By fourthline.in
September 13, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। DHAN KHARIDI : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि इस बार किसानों का पंजीकरण एग्री स्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल पर किया जाएगा।

DHAN KHARIDI :  बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अब तक पंजीकरण समिति और सहकारी संस्थाओं के स्तर पर होता था। किसानों को खसरा-खतौनी, आधार, बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। कागजी प्रक्रिया लंबी होने से दोहरे पंजीकरण, फर्जी किसानों के नाम से धान बेचने और रिसाइक्लिंग जैसी समस्याएं सामने आती थीं। भुगतान में भी कई बार देरी होती थी।

DHAN KHARIDI : धान खरीदी में बड़ा बदलाव, तस्करी रोकने बनेगी स्पेशल टीम, एग्रीस्टेक-किसान पोर्टल पर होगा पंजीकरण अब एग्री स्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल पर किसानों के पंजीयन होने से भुगतान में होने वाली देरी पर विराम लगेगा। किसानों की पहचान और जमीन का ब्यौरा अब डिजिटल डेटाबेस से जुड़ेगा। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और खरीदी व भुगतान की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। किसानों को उनके धान का पैसा समर्थन मूल्य पर तय समय सीमा में सीधे खाते में मिलेगा।.पहले धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीकरण मुख्य रूप से समिति/समिति कार्यालय या सहकारी समितियों के स्तर पर किया जाता था। किसानों को पंजीयन के लिए भौतिक दस्तावेज जमा करने होते थे, जैसे खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि।
कागजी प्रक्रिया लंबी और जटिल थी, जिससे कई बार दोहरे पंजीकरण, फर्जीवाड़े और धान रिसाइक्लिंग जैसी समस्याएं सामने आती थीं।
था।

DHAN KHARIDI :  बैठक में धान खरीदी की अन्य तैयारियों पर भी चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, धान उपार्जन के लिए नए और पुराने जूट बारदाने की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाए। सीमावर्ती जिलों में अवैध धान की रोकथाम के लिए स्पेशल टीम बनाने का निर्देश दिया है। उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलों को पहले से तैयार करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

Dhan Kharidi 2025 Paddy Procurement Agritech Kisan Portal Paddy Smuggling Farmers Registration Procurement Policy Change Agriculture News Special Team Formed
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Nude Party’ poster : ‘न्यूड पार्टी’ पोस्टर मामले में दो युवक हिरासत में, क्राइम ब्रांच की जांच तेज, नेताओं ने जताया कड़ा विरोध

Next

Korba jail break: जेल से फरार चौथा आरोपी बिना बारिश रेनकोट-हेलमेट पहन कर घूम रहा था , पकड़ा गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme