Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/धर्म-संस्कृति/Ayodhya Deepotsav: 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग हुई अयोध्या, 2128 अर्चकों ने की सरयू आरती
धर्म-संस्कृति

Ayodhya Deepotsav: 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग हुई अयोध्या, 2128 अर्चकों ने की सरयू आरती

Avatar photo
By fourthline.in
October 20, 2025 2 Min Read
0

अयोध्या।  Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में राम की पैड़ी समेत सरयू नदी के 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए गए। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 32 हजार वॉलंटियर रामनगरी को दीपों की रोशनी से रोशन करने के काम में जुटे थे। अयोध्या दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में सीएम योगी ने की थी। पहले संस्करण में 1.71 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए थे, इस बार यह संख्या 26 लाख से ज्यादा रही।

Ayodhya Deepotsav:  इसी के साथ अयोध्या दीपोत्सव में इस बार दो विश्व कीर्तिमान स्थापित हुए। पहला 26,70,215 दीये जलाने का और दूसरा 2128 अर्चकों द्वारा एकसाथ मां सरयू की महाआरती का।गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इस कीर्तिमान को दर्ज करने के लिए खुद अयोध्या में मौजूद रही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए प्रमाण पत्र ग्रहण किया।


 Ayodhya Deepotsav: इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे. उन्होंने यहां पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का रामकथा पार्क हेलीपैड पर अगवानी की। यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ। सीएम योगी ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया।श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी। इसे बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और दीप प्रज्ज्वलित किया और फिर सरयू की महाआरती में शामिल हुए।

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव के अवसर पर बोलते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ये दीपक केवल दीपक नहीं हैं; ये दीपक 500 वर्षों के अंधकार पर आस्था की विजय के प्रतीक भी हैं। ये दीपक इस बात के प्रतीक हैं कि उन 500 वर्षों में हमें किस प्रकार का अपमान सहना पड़ा और हमारे पूर्वजों को किस प्रकार के संघर्ष करने पड़े। उस समय भगवान श्री राम एक तंबू में विराजमान थे और अब, जब दीपोत्सव का 9वां संस्करण मनाया जा रहा है, भगवान राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हैं।

Tags:

#AyodhyaDeepotsav #Deepotsav2025 #AyodhyaDiwali #SaryuAarti #AyodhyaLights #26LakhDiyas #GrandCelebration #CulturalHeritage #AyodhyaGlory #FestivalOfLights #SpiritualIndia
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Deepawali 2025 : देशभर में दीपोत्सव की की धूम, मां लक्ष्मी और गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

Next

Surguja news: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से दो कैदी फरार, 2 प्रहरी निलंबित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme