Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/चुनाव/Bihar Assembly Elections: बिहार में पहले चरण के 33 उम्मीदवार हत्या के आरोपी, RJD के 60, BJP के 56% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस
चुनाव

Bihar Assembly Elections: बिहार में पहले चरण के 33 उम्मीदवार हत्या के आरोपी, RJD के 60, BJP के 56% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस

Avatar photo
By fourthline.in
October 29, 2025 2 Min Read
0

पटना।  Bihar Assembly Elections:  बिहार विधानसभा के पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होना है। पहले चरण का चुनाव लड़ रहे 1 हजार 314 उम्मीदवारों में से 27% गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं। CPM के 100%, CPI के 80%, भाकपा माले के 64%, राजद के 60% और बीजेपी के 56% उम्मीदवारों पर गंभीर मामले दर्ज हैं।

Bihar Assembly Elections: एडीआर-बिहार इलेक्शन वाच ने ये रिपार्ट जारी की है। ये रिपोर्ट 1314 में से 1303 उम्मीदवारों के शपथपत्र पर आधारित है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए चुनाव होना है। 1303 में से 423 यानी 32% उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 354 (27%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। 33 उम्मीदवारों पर हत्या, 86 पर हत्या की कोशिश और 42 उम्मीदवारों पर महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े मामले दर्ज हैं। 2 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर रेप से जुड़े मामले का भी जिक्र किया है।

Bihar Assembly Elections: कांग्रेस के 52%, जदयू के 26% प्रत्याशी पर गंभीर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जनसुराज के 114 में 49 (43%), बसपा के 89 में 16 (18%), राजद के 70 में 42 (60%), जदयू के 57 में 15 (26%), भाजपा के 48 में 27 (56%), आप के 44 में 9 (20%), कांग्रेस के 23 में 12 (52%), भाकपा माले के 14 में 9 (64%), लोजपा (आर) के 13 में 5 (38%), सीपीआई के 5 में से 4 (80%) और सीपीएम के 3 में 3 (100%) उम्मीदवारों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं।

Bihar Assembly Elections: भाजपा-कांग्रेस के 65% उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे हैं।
जनसुराज के 114 में 50 (44%), बसपा के 89 मे 18 (20%), राजद के 70 में 53 (76%), जदयू के 57 में 22 (39%), भाजपा के 48 में 31 (65%), आप के 44 में 12 (27%), कांग्रेस के 23 में 15 (65%) भाकपा माले के 14 में 13 (93%), लोजपा (आर.) के 13 में 7 (54%), सीपीआई के 5 में 5 (100%) और सीपीएम के 3 में 3 (100%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bihar Assembly Elections: रिपोर्ट के मुताबिक 40% कैंडिडेट करोड़पति हैं। 1303 में 519 उम्मीदवार यानी 40% करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 3.26 करोड़ है। 519 उम्मीदवार सिर्फ 5वीं से लेकर 12वीं तक पास हैं। प्रतिशत में यह आंकड़ा 40% है। 651 यानी 50% उम्मीदवार स्नातक और इससे ज्यादा पढ़े हैं। पहले चरण के कुल उम्मीदवारों में महज 9% महिलाएं हैं।

Tags:

#BiharAssemblyElections #BiharPolitics #Election2025 #CriminalCandidates #RJD #BJP #PoliticalCrime #ElectionPhase1 #IndianPolitic
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Firing in Bilaspur: जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस के बाहर फायरिंग,  दो घायल, इलाके में सनसनी

Next

Operation Rio Pacificado :  विश्व के इतिहास का सबसे बड़ा एनकाउंटर ! पुलिस कार्रवाई से दहला देश, 60 माफिया ढेर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme