बिलासपुर । Bilaspur airport: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के द्वारा प्रस्तावित दिल्ली मुहिम में अन्य सामाजिक संगठनों का भी साथ मिल रहा है और बिलासपुर में हवाई सुविधा बिस्तर पर सी एयरपोर्ट सभी महानगरों तक सीधी उड़ान जैसी मांगों के लिए कई संगठन आगे आ रहे हैं। जिला निषाद समाज और छत्तीसगढ़ आदर्श समाज के प्रतिनिधियों ने इस मुहिम में शामिल होकर दिल्ली जाने की घोषणा की। समिति का प्रतिनिधिमंडल 9 दिसंबर को दिल्ली के लिए कूच करेगा।
Bilaspur airport: गौरतलब है कि बिलासपुर का एयरपोर्ट बिलासपुर के निषाद समाज की वीरांगना बिलासा बाई केवट के नाम पर है इसी तरह वर्तमान में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आंध्र समाज के प्रतिनिधि हैं। ऐसे में इन दोनों समाज का मुहिम के साथ जुड़ना मुहिम को नई शक्ति प्रदान करता है।
Bilaspur airport: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना निरंतर जारी है। आज के धरने में अनिल कुल्हारे, अभय नारायण राय, नारद श्रीवास, भाइयों सिंह गौतम , रवि बनर्जी, गोपी राव, समीर अहमद , बबला एस आर टाटा, प्रशांत सिंह, मजहर खान, प्रतीक तिवारी, शिरीष कश्यप, प्रकाश बहरानी, अशोक भंडारी, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे टाटा, मनोज तिवारी, संदीप बाजपेई, , बंटी शर्मा रमाशंकर बघेल, बद्री यादव, रमन जोगी, शेख अल्फाज , आशुतोष शर्मा, अखिल, मोहसिन, अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।










