रायपुर।  Amit Shah :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर शनिवार शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से गृह मंत्री सीधे एक निजी होटल के लिए रवाना हुए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

Amit Shah :  दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार को अमित शाह राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में नक्सलवाद के समूल उन्मूलन को लेकर एक निश्चित समय-सीमा (Dead-line) तय की जा सकती है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन्स तेज करने के निर्देश दिए जाएंगे।

Amit Shah : समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्री बस्तर के लिए रवाना होंगे। वहां वे प्रसिद्ध ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट कर रही है। सोमवार को अमित शाह जगदलपुर से ही सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Previous articleCG Naxal Surrender : गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण, 21 नक्सलियों ने डाले हथियार
Next articleHealth Advisory : कौवों की महामारी, सरकार ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here