बलौदाबाजार।  CG News: : बलौदाबाजार से रायपुर जा रही एक बस में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक होह गई। हालांकि बस चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से बस में सवार लगभग 50 यात्रियों की जान बच गई। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

CG News: जानकारी के अनुसार राजधानी ट्रेवल्स की यह बस सुबह बलौदाबाजार से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही भैंसा गांव के पास सुबह करीब 9 बजे पहुंची तभी इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। आपात स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सभी दरवाजे खोलकर यात्रियों को सुरक्षित उतारा।

CG News: घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इंजन में तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है।

Previous articleAmit Shah Chhattisgarh visit: मार्च से पहले नक्सलवाद का खात्मा , गृह मंत्री शाह ने की नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा
Next articleArrival of summer :  गर्मी की दस्तक,  रेणुका तट पर सजीं गन्ना रस की दुकानें, बढ़ी चहल-पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here