
बिलासपुर। Bilaspur News : एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना प्रेमी द्वारा आत्महत्या किए जाने के ठीक एक दिन बाद, बिलासपुर में उसकी 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
Bilaspur News : मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां किशोरी ने अपनी बुआ के घर के कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले दिल्ली में उसके प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस खबर के बाद से ही किशोरी गहरे सदमे में थी। परिजनों का कहना है कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी।
Bilaspur News : दोनों प्रेमी-प्रेमिका कोरिया जिले के रहने वाले थे। 16 साल की नाबालिग की विजय से दोस्ती थी। 2025 में विजय उसे भगाकर अपने नाना-नानी के घर दिल्ली ले गया था। उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भिजवा दिया। वह 15 दिनों तक वहां रही। उसके परिजनों के वहां नहीं पहुंचने पर उसे अम्बिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे बिलासपुर में उसकी बुआ के घर भेजा था।
Bilaspur News : परिवार वालों को अनहोनी की आशंका तब हुई, जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलुओं के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और हालिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।










