पखांजुर। Naxalites Surrender :   कांकेर जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। लगातार चलाए जा रहे आत्मसमर्पण अभियान के तहत 28 मार्च 2026 को प्रतापपुर एरिया कमिटी के तीन माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापसी कर ली।

Naxalites Surrender :   आत्मसमर्पण करने वालों में एसीएम राधिका कुंजाम, एसीएम संदीप कड़ियाम और पीएम रैनू पद्दा शामिल हैं। इन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष तीन हथियार भी जमा किए हैं, जिनमें 2 एसएलआर और 1 .303 राइफल शामिल है। गौरतलब है कि इससे पहले 25 और 26 मार्च को 6 अन्य माओवादी भी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Naxalites Surrender :  इस तरह महज तीन दिनों में कुल 9 माओवादी मुख्यधारा में लौटे हैं, जिसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली अहम जानकारी के आधार पर क्षेत्र में सक्रिय अन्य कैडरों से संपर्क कर उन्हें भी सरेंडर के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Naxalites Surrender :   बस्तर रेंज के आईजी ने इस पहल का स्वागत करते हुए शेष माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस ने यह भी बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों के पुनर्वास और समाज में पुनः एकीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Previous articleWild Meat Party : रिसॉर्ट में ‘वाइल्ड मीट पार्टी’ की थी तैयारी,, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सप्लायर फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here