मुंगेली । CG Crime :   जिले के लोरमी क्षेत्र में ग्राम झाफल निवासी शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत की जंगल में लाश मिलने के मामले में  पुलिस ने तीन लाख की सुपारी लेकर हत्या करने का खुलासा किया है। इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। हत्या के पीछे जमीन विवाद सामने आया है। इसमें पारिवारिक लोगों के भी शामिल होने का संदेह है।

CG Crime :    इस मामले  में गिरफ्तार आरोपी संजय यादव ने कबूल किया कि, उसने साथी मुन्ना सिंह और एक अन्य युवक के साथ मिलकर दामोदर सिंह का अपहरण कर गमछे से गला दबाकर हत्या की और फिर शव को जंगल में दफना दिया।  पुलिस ने 28 मार्च को  पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें संजय की निशानदेही पर अगले दिन शव बरामद हुआ था।

CG Crime :  हत्ज के पीछे  जमीन विवाद को  मुख्य वजह माना जा रहा है और पुलिस को शक है कि, सुपारी देने में मृतक के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस  आरोपियों से  कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया, हत्याकांड के पीछे सुनियोजित साजिश रची गई थी। आरोपी संजय यादव ने कबूल किया, उसे 3 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। इस वारदात में उसके साथ मुन्ना सिंह और एक अन्य साथी भी शामिल था। तीनों ने मिलकर दामोदर सिंह का अपहरण किया और देवसरा के जंगल में गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जमीन में दफना दिया।

CG Crime :   ग्राम झाफल निवासी दामोदर सिंह राजपूत शिक्षा विभाग से लेखा अधिकारी के पद से कुछ महीने पहले रिटायर हुए थे, मुंगेली में किराए के मकान में रह रहे थे। गृहग्राम झाफल में जंवारा का कार्यक्रम था। बड़े भाई बलबीर सिंह के बुलावे पर 21 मार्च को सुबह मुंगेली से गांव जाने के लिए निकले थे, लेकिन वे गांव नहीं पहुंचे। दूसरे दिन परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच ग्राम बंधवा के पास उनका बाइक लावारिस हालत में मिला। परिजनों ने इसकी सूचना लालपुर पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदा इंसान कायम कर खोजबीन शुरू की। मुंगेली एसपी के निर्देश पर अलग-अलग टीम बनाकर लापता रिटार्यड अधिकारी खोजबीन शुरू की।

Previous articleCG Crime : आठ दिनों से लापता रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका
Next articleCG Crime : सगे भाई ने ही रची थी रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की हत्या की साजिश, 15  गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here