भिंड। Crime News :  मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गहनों के लालच में एक बहू ने अपने ही ससुराल में चोरी की सनसनीखेज साजिश रच डाली। हैरानी की बात यह रही कि उसने इस वारदात को असली डकैती का रूप देने के लिए दीवार में सेंध लगाई और पूरी कहानी गढ़ दी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने महज 24 घंटे में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

Crime News :   घटना ऊमरी थाना क्षेत्र के लहरौली गांव की है। जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे, जिसका फायदा उठाकर घर में अकेली मौजूद मालती ने प्लान तैयार किया। उसने घर के पीछे दीवार में सेंध लगाई, अलमारी तोड़ी और करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवर गायब कर दिए।

Crime News : वारदात को असली दिखाने के लिए महिला ने घर का सामान बिखेर दिया और जेवरों को खेत में छुपा दिया। सुबह होते ही उसने चीख-पुकार मचाई और पड़ोसियों को इकट्ठा कर डकैती की कहानी सुनाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन महिला के बयान बार-बार बदल रहे थे। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे और घटनास्थल की स्थिति भी कथित डकैती से मेल नहीं खा रही थी।

Crime News : पुलिस की कड़ी पूछताछ में आखिरकार मालती ने सच कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर खेत से सभी जेवर बरामद कर लिए गए। पुलिस के मुताबिक, महिला ने लालच में आकर खुद ही यह साजिश रची थी ताकि ससुराल के जेवर अपने पास रख सके। फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleCG Accident : स्कूल जातीं शिक्षिकाओं की स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर , एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर
Next articleCG Crime : लापता लिपिक की सड़ी-गली लाश मिली, दोंनों हाथ हाथ बंधे हुए , हत्या की आशंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here