Ganga Dussehra :  सूरजपुर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर इस बार सूरजपुर और विश्रामपुर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आएगा। रिहंद नदी तट से लेकर दुल्ही तालाब तक मां गंगा की भव्य आरती, दीपदान और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिनों तक चलने वाले इन आयोजनों में श्रद्धालुओं को काशी जैसी आध्यात्मिक अनुभूति कराने विशेष तैयारियां की गई हैं।

Ganga Dussehra :  श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर विश्रामपुर के तत्वावधान में 26 एवं 27 मई को रिहंद नदी तट पर दो दिवसीय भव्य गंगा आरती एवं धार्मिक आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी श्री भोला महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के तहत 26 मई मंगलवार की सुबह 5 बजे रिहंद नदी तट पर रुद्राभिषेक एवं मां गंगा पूजन किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे मां गंगा की भव्य आरती आयोजित होगी। आरती पश्चात श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।

Ganga Dussehra : आयोजन के दूसरे दिन 27 मई बुधवार को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के समक्ष वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा मां गंगा की महाआरती की जाएगी। इसके बाद महाभोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Ganga Dussehra : इधर शहर के पंचमंदिर पारा स्थित दुल्ही तालाब में भी मंगलवार शाम मां गंगा पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सरोवर धरोहर सुरक्षा समिति एवं पंडित राजेश दुबे ‘बबलू महाराज’ के सानिध्य में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति ने शहरवासियों से सपरिवार एवं इष्टमित्रों सहित शामिल होने का आग्रह किया है।

Ganga Dussehra :   समिति द्वारा माताओं एवं बहनों से विशेष अपील की गई है कि वे दीपदान के लिए अपने घरों से आटे के दीपक बनाकर लाएं, ताकि आयोजन के बाद यह मछलियों के लिए आहार का कार्य कर सके और तालाब की स्वच्छता भी बनी रहे। भैयाथान रोड स्थित दुल्ही तालाब परिसर में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु मां गंगा की आरती, दीपदान एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनकर आध्यात्मिक पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

Previous articleUrban Local Body Elections :  शिवनंदनपुर चुनाव में बढ़ी राजनीतिक हलचल, थाने के सामने कांग्रेस का धरना, चुनावी फिजा गरमाई
Next articleCG News: दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम विष्णुदेव साय,शाम को कैबिनेट की बैठक, रायपुर में हलचल तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here