• भूपेश बघेल, दीपक बैज और टी. एस. सिंहदेव हुए शामिल
Congress’s Protest: सूरजपुर। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच नरेंद्र जैन मामले को लेकर शुरू हुआ कांग्रेस का आंदोलन तीन दिनों तक प्रदेश की राजनीति काकेंद्र बना रहा। विश्रामपुर थाने के सामने चले धरना, आमरण अनशन और कांग्रेस के बड़े नेताओं की सक्रियता ने पूरे राजनीतिक माहौल को गर्माए रखा। आखिरकार कांग्रेस की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद बुधवार को आंदोलन समाप्त हो गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने नारियल पानी पीकर आमरण अनशन एवं क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त की।
Congress’s Protest: मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आंदोलन में शामिल हुए थे। भूपेश बघेल, दीपक बैज और टी. एस. सिंहदेव जैसे कांग्रेस के बड़े नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया था और इसे प्रदेश की सियासत में अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा था।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस लगातार नरेंद्र जैन मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और दूसरे पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज करने की मांग कर रही थी। देर रात दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज किए जाने के बाद बुधवार को अन्य मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
Congress’s Protest: आंदोलन समाप्त होने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष और न्याय की जीत बताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।










