Diesel Theft : कोरबा। जिले में डीजल चोरी के बड़े नेटवर्क की जांच में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। अवैध कारोबार पर सख्ती का दावा करने वाली पुलिस के ही कुछ कर्मचारी डीजल माफियाओं से सांठगांठ कर वसूली में लगे थे। खुलासे के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने साइबर सेल के एक आरक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया।
Diesel Theft: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद दीपका पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के फरार सरगना इनामी बदमाश नवीन कश्यप और उसके साथी पुरुषोत्तम व सब्बीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से संपर्क और संरक्षण के बदले वसूली की बात कबूली।
Diesel Theft : पूछताछ में कुछ पुलिसकर्मियों के साथ संपर्क और संरक्षण के एवज में कथित वसूली की जानकारी सामने आई। जांच में साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक प्रशांत सिंह समेत बांकीमोंगरा और कटघोरा थाना क्षेत्र के तीन अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई।
Diesel Theft : निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक प्रशांत सिंह, कटघोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक गोपाल यादव तथा बाकी मोगरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश कंवर और आरक्षक रोहित राठौर शामिल हैं।










