ACB Raid :  धमतरी। सिंचाई विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी लकेश साहू को ACB ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिकीय काम भी देख रहा था। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

ACB Raid : शिकायतकर्ता खुमान सिंह ने ACB को बताया कि अनुकंपा नियुक्ति की फाइल आगे बढ़ाने के लिए लकेश साहू ने 1 लाख रुपये मांगे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाया। बुधवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को कर्मा नगर स्थित अपने घर पर बुलाया।

ACB Raid :   जैसे ही खुमान सिंह ने 50-50 हजार के दो बंडल दिए, ACB टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। मौके से पूरी रकम बरामद हुई। आरोपी को रेस्ट हाउस ले जाकर पूछताछ की गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ACB का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच होगी।

Previous articleCG Weather update : छत्तीसगढ़ के दर्जनभर जिलों में में बारिश का यलो अलर्ट, बिलासपुर में पारा 42 डिग्री के पार
Next articleBilaspur railway zone : उसलापुर रेलवे गुड्स शेड में बुनियादी सुविधाओं की  जांच कलेक्टर की बनाई कमेटी करेगी- हाईकोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here