CG News : कोरिया। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री रामविचार नेताम बैकुंठपुर के महलपारा स्थित मृतक भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

CG News :  मुलाकात के दौरान परिजनों ने घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताते हुए कई अहम मांगें रखीं। परिवार ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, पूरे मामले की CBI जांच और अन्य संलिप्त लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

CG News :   मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों की बात ध्यान से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

CG News :   इस दौरान स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, शैलेश शिवहरे सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Previous articleCG News : राशन वितरण में OTP नहीं चलेगा ,अब अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा चावल, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here