Bilaspur Central Jail : बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर के मानसिक रोगी वार्ड की बैरक में एक बंदी की हत्या कर दी गई है। इससे जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान कोटा थाना क्षेत्र के नीलू जगत के रूप में हुई है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद था।
Bilaspur Central Jail : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नीलू जगत की हत्या नाली की स्लैब से सिर कुचलकर की गई। घटना जेल की ई-1 बैरक में हुई, जिसे मानसिक रूप से बीमार कैदियों के लिए आरक्षित बताया जा रहा है। इस मामले में मुंगेली जिले के चमारी गांव निवासी राजेश राय पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। राजेश राय पिछले 17 वर्षों से तीन लोगों की हत्या के केस में जेल में बंद है और उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है।
Bilaspur Central Jail : घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैरक को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जेल के भीतर इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई और सुरक्षा में कहां चूक हुई। जेल के अंदर हत्या की इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।










