Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG News : छत्तीसगढ़ में होगा बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों और होटलों का फायर सेफ्टी ऑडिट, कलेक्टरों को सरकार के निर्देश
छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में होगा बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों और होटलों का फायर सेफ्टी ऑडिट, कलेक्टरों को सरकार के निर्देश

Avatar photo
By fourthline.in
June 24, 2026 1 Min Read
0

CG News: रायपुर। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना से सबक लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया है।

CG News: मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों, विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव विकास शील ने सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों, अग्निशमन विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं।

अभियान के तहत बहुमंजिला आवासीय भवनों, कोचिंग सेंटरों, ट्यूशन कक्षाओं, होटल, लॉज, मॉल, व्यावसायिक परिसरों और अन्य सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके अलावा भवनों की क्षमता के अनुरूप लोगों की संख्या, पार्किंग व्यवस्था तथा किसी आपदा की स्थिति में निकासी और राहत प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। वहीं, गंभीर अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Tags:

#CGNews #ChhattisgarhNews #FireSafetyAudit #FireSafety #BuildingSafety #MultiStoreyBuildings #CoachingInstitutes #Hotels #Collector #GovernmentOrder #SafetyMeasures
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Nougai triple Murder Case: नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, बोले – विधानसभा में उठाएंगे मामला

Next

Venezuela Earthquake:   वेनेजुएला में विनाशकारी भूंकप,  इमारतें ध्वस्त, 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme