Teejan Bai passes away :  रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को दुनिया भर में बिखेरने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन हो गया है। उन्होंने सुबह करीब 3:15 बजे रायपुर AIIMS में अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। 

Teejan Bai passes away : सीएम विष्णु देव साय ने देर रात उनके परिजनों से फोन पर बात की थी। वे लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थे,  लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। आज सुबह उनके निधन की खबर से  शोक  की लहर दौड़ पड़ी । तीजन बाई ने पंडवानी को वैश्विक स्तर पर जो पहचान दिलाई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने एम्स पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । आज पूरे प्रदेश में कला प्रेमियों के बीच गहरा दुख है और हर कोई उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है।

गनियारी गांव में होगा अंतिम संस्कार

तीजन बाई की बहू रेणु तीजन बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि अब उन्हें घर ले जाया जा रहा है। दुर्ग जिले में उनके पैतृक गांव गनियारी में पूरे रीति-रिवाज और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कलाकार और उनके चाहने वाले गनियारी पहुंचे हैं।

पंडवानी से दुनिया को परिचित कराया

तीजन बाई का नाम आते ही महाभारत की वो दमदार आवाज कानों में गूंजने लगती है। उन्होंने पंडवानी को सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे दुनिया में पहचान दिलाई। दुशासन वध का उनका प्रदर्शन आज भी लोगों को याद है। उन्होंने 1980 के दशक में ही इंग्लैंड, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में अपनी कला का लोहा मनवाया था। उन्हें कला के क्षेत्र में देश के लगभग सभी बड़े सम्मान मिल चुके थे। साल 1988 में पद्मश्री, 2003 में पद्म भूषण और 2019 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें खैरागढ़ संगीत यूनिवर्सिटी से डी-लिट की उपाधि भी मिली थी।

Previous articleCG News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, दो मासूम घर के कमरे में मिले बंद
Next articlePadma Vibhushan Teejan Bai :  पद्म विभूषण तीजन बाई एक लोक कलाकार नहीं  छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान की जीवंत प्रतीक थीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here