Illegal mining accident: सूरजपुर । जिले में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लांची गांव स्थित एक अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक विशाल चट्टान भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
Illegal mining accident: मिली जानकारी के मुताबिक, मजदूर खदान में खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चट्टान टूटकर उनके ऊपर आ गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
Illegal mining accident: घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Illegal mining accident: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस खदान में हादसा हुआ, वहां अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खदान का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका थी।
Illegal mining accident: इस हादसे ने एक बार फिर जिले में चल रहे अवैध खनन और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि खदान अवैध थी, तो वह लंबे समय से कैसे संचालित हो रही थी? जिम्मेदार विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी? और आखिर ऐसी गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई?









