CG News :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अब हर महीने मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा होगी। राज्य सरकार ने परियोजनाओं की निगरानी के लिए Project Assessment, Review and Analysis System (पारस) को प्रभावी निगरानी प्रणाली के रूप में लागू किया है।

CG News :  इस सिस्टम केजरिए जिलों की परफॉर्मेंस की रैंकिंग तैयार की जाएगी और जिन योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक नहीं पहुंचेगा या जिनके क्रियान्वयन में लापरवाही मिलेगी, उनके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।मुख्यमंत्री ने मंत्रालय महानदी भवन में पारस पोर्टल के जरिए राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की।

CG News :  इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सुबोध सिंह, देवेंद्र यादव, राकेश चतुर्वेदी, राहुल शर्मा, कमलेश सिंह, अंकित आनंद, श्याम आंबेडकर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों की लापरवाही के कारण योजनाएं प्रभावित होंगी, उनके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों के निराकरण पर विशेष जोर दिया।

Previous articleBilaspur airport : बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में होगा 22 हजार वर्गफीट का टर्मिनल भववन , टेंडर जारी
Next articleControversy erupts over dog’s cremation : मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर उठा विवाद, पुलिस से हस्तक्षेप की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here