Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Former MLA WhatsApp hacked :  पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, हैकर ने लोगों से हेल्प के बहाने की 28 हजार की मांग
छत्तीसगढ़

Former MLA WhatsApp hacked :  पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, हैकर ने लोगों से हेल्प के बहाने की 28 हजार की मांग

Avatar photo
By fourthline.in
August 8, 2026 2 Min Read
0

Former MLA WhatsApp hacked :    रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर हैकर ने उनके नाम और नंबर से परिचितों व समर्थकों को मैसेज भेजकर UPI के जरिए 28 हजार रुपये मांग रहा है। रकम रात 8 बजे तक वापस करने का भरोसा भी दिया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। 

Former MLA WhatsApp hacked :   हैकर बृहस्पति सिंह के व्हाट्सएप नंबर से लोगों को मैसेज कर रहा है। वह कह रहा है कि उसे तत्काल पैसों की जरूरत है और उसका UPI काम नहीं कर रहा है। इसके बाद लोगों से 28 हजार रुपये भेजने को कहा जा रहा है। ठग भरोसा दिला रहा है कि पूरी रकम रात 8 बजे तक वापस कर दी जाएगी। भुगतान के लिए QR कोड भी भेजा जा रहा है या सीधे UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करने को कहा जा रहा है।

Former MLA WhatsApp hacked :    हैकर बातचीत की शुरुआत सामान्य मैसेज से कर रहा है। वह पहले Hello या एक हेल्प चाहिए थी जैसे संदेश भेजता है। सामने वाले के जवाब देने के बाद पैसों की जरूरत बताकर 28 हजार रुपये भेजने की मांग करता है। कई लोगों को QR कोड भेजकर भुगतान करने के लिए भी कहा गया। मैसेज मिलने के बाद कुछ लोगों ने बृहस्पति सिंह से सीधे संपर्क किया। इसके बाद व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई।

Former MLA WhatsApp hacked :    पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें। बिना पुष्टि किए किसी तरह का भुगतान नहीं करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और हैकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

Former MLA WhatsApp hacked :   मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध मैसेज या भुगतान की मांग मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय थाने में शिकायत करने की अपील की है। इससे पहले गरियाबंद जिले में भाजपा के कई नेताओं के व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक किए जा चुके हैं।

Tags:

#FormerMLABrihaspatiSingh #WhatsAppHacked #CyberCrime #HackingCase #OnlineFraud #CyberFraud #ScamAlert #FraudAlert #ChhattisgarhNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Religion and Culture : देवगढ़ धाम में गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवर पदयात्रा

Next

Inter-school football : साधु राम विद्या मंदिर में अंतर-विद्यालय फुटबॉल का रोमांच, प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme