Devari-chichouli closed : जांजगीर । हसदेव नदी के किनारे बसे प्रसिद्ध देवरी-चिचौली पिकनिक स्पॉट को प्रशासन ने आखिरकार बंद कर दिया है। 12 सितंबर को बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 3 छात्रों की डूबने से मौत के बाद पंचायत और पंतोरा पुलिस चौकी ने कड़ा फैसला लेते हुए नदी किनारे बांस की बैरिकेडिंग और नो-एंट्री बोर्ड लगा दिए हैं।

Devari-chichouli closed :   बीते 12 सितंबर को बिलासपुर के एक निजी कॉलेज के 8 छात्र पिकनिक मनाने देवरी-चिचौली पहुंचे थे। दोपहर करीब 1 बजे 3 छात्र नदी में नहाते हुए सेल्फी ले रहे थे, तभी तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लगने से तीनों बह गए। एसडीआरएफ और पुलिस ने रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, अगले दिन उनके शव बरामद हुए।

इस पिकनिक स्पॉट पर यह पहला हादसा नहीं है। आंकड़ों के अनुसार 2020 से 2026 तक यहां 22 लोग डूब चुके हैं – 2020 में 2, 2021 में 3, 2022 में 2, 2023 में 3, 2024 में 5, 2025 में 4 और 2026 में अब तक 3 मौतें। छुट्टियों में भीड़ उमड़ती है लेकिन गहराई और बहाव का बोर्ड न होने से लोग जोखिम में चले जाते हैं।

नदी मित्र किए जाएंगे तैनात

हादसे के बाद पंचायत और पुलिस ने मोर्चा संभाला है। संवेदनशील जगहों पर अस्थायी बांस बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड ‘खतरा! गहरा पानी – नहाना मना है’ लगाए गए हैं। फिलहाल पिकनिक स्पॉट को पूरी तरह बंद कर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही स्थायी मजबूत बैरिकेडिंग और निगरानी के लिए स्थानीय युवाओं को ‘नदी मित्र’ बनाया जाएगा।

Previous articlejhiram naxal attack case : झीरम कांड के दोषियों को फांसी की सजा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा सर्व आदिवासी समाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here